
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने सारठ के पथरड्डा ओपी और देवीपुर थाना इलाके से 04 साइबर ठग को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से बरामद मोबाइल में साइबर क्राइम के कूल 19 लिंक पुलिस को मिले हैं। जिसकी साइबर थाना पुलिस जांच करने में जुटी है।

जेल गये साइबर ठगों में दो सहोदर भाई शामिल है। जेल गये साइबर ठग कूरियर सर्विस संबंधित डेटा प्राप्त कर ग्राहकों को झांसे में लेकर बैंक डिटेल्स लेकर ठगी का कार्य करते थे। पुलिस ने इनके पास 04 मोबाइल और 06 सिमकार्ड बरामद किया है।

कौन- कौन गये जेल
जेल गये साइबर ठगों में प्रकाश कुमार दास ग्राम पितौंजिया थाना पथरौल, पंकज कुमार दास ग्राम ढकढका थाना देवीपुर तथा पंकज कुमार दास, पवन कुमार दास साकिन दुधवाजोरी थाना सारठ ओपी पथरड्डा दोनों सहोदर भाई के नाम शामिल हैं।


