
Deoghar: बाइक के धक्के से घायल हुए 12 वर्षीय छात्र की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम सौरभ कुमार यादव है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है सौरभ साइकिल से जा रहा था उसी क्रम में गायत्री मंदिर के पास बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में साइकिल सवार सौरभ कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे।

परिजनों ने बताया कि वह मिशन पढ़ने के लिए गया था वहां से लौट रहा था। तभी गायत्री मंदिर के पास तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।


