Godda: निशिकांत दुबे पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। गोड्डा लोकसभा से लगातार चौथी बार सांसद निशिकांत दुबे को भाजपा उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद आज दिल्ली से देवघर पहुँचे निशिकांत दुबे का देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा देवघर एयरपोर्ट से लेकर देवघर के विभिन्न चौक चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ फूलो की माला पहनाकर सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह फूलों की वर्षा भी की गई।
मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये जनसैलाब दिखता है कि यही मोदी की गारन्टी है पिछले चुनाव में घोषणा हुई थी देवघर एयरपोर्ट की आज हवाई जहाज़ से दिल्ली से देवघर पहुँचे है। इसके साथ ही कल पहली बार देवघर से गोड्डा के लिए ट्रेन भी रवाना होगी। कल देवघर से गोड्डा ट्रेन से रवाना होंगे। गोड्डा में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन मोदी सरकार के द्वारा ही सौगात दी गई है । वही कल गोड्डा से पहली बार अयोध्या के लिए भी ट्रेन रवाना होगी।
उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 9 लाख से अधिक वोट गोड्डा लोकसभा में लाएगी। पिछले चुनाव में वादा किया था कि नॉमिनेशन के लिए गोड्डा ट्रेन से जाएंगे वह वादा भी पूरा किया है।
इधर, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को चौथी बार भाजपा उम्मीदवार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।