
Deoghar: देवघर के कुंडा थाना में कार लूटने एवं फिरौती वसूलने को लेकर शिकायत किया गया है। यह शिकायत मोहनपुर थाना इलाके के मनसाराय कुरैवा निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव ने किया है। का है कि वह चोपामोड़ के पास लाइन होटल चलाने का कार्य करता है। कहा है कि वह लगभग 10 माह पूर्व एक डिजायर कार खरीदा था।

कुंडा मोड़ निवासी एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हो गयी थी। कुंडा मोड़ निवासी उक्त मित्र ने 01 मार्च को उसे कुछ जरूरी कार्य से बेगुसराय चलने को कहा। वह उसके विश्वास में आकर चलने को तैयार हो गया। सुबह तीन बजे उसे बेगुसराय जाने के लिये कुंडा मोड़ के पास बुलाया। वह वहां पहुंच गया।

कहा है कि उसके दोस्त के साथ एक अन्य व्यक्ति कार में सवार हुआ और वे लोग बेगुसराय के लिये चल दिया। कहा है कि जब बेगुसराय पहुंचा तो करीब आधा घंटा के लिये दोनों उतरकर कहीं चला गया। जब लौटा तो कहा कि चलो अब कुंडा लौटना है। लौटने के क्रम में 20- 25 मिनट के उपरांत एक चाय दुकान मिला जहां रूकने को कहा। सभी लोग चाय पीने लगे। उतने में उसके दोस्त ने कहा कि एक व्यक्ति को फोन करते हैं।
उसके फोन करने के बाद कुछ देर में दो बाइक चार व्यक्ति वहां पहुंचा और सभी लोग चाय पिया। चाय पीने के बाद चलने के दौरान दो व्यक्ति उसके कार में बैठ गया। थोड़ी दूर जाने के बाद एक व्यक्ति ने उसके कनपटी में पिस्टल सटा दिया और कार को सूनसान जगह पर लेकर चलने को कहा।
उसी बीच उसका मित्र और एक अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला। उपरांत उसे एक जंगल में लेकर चले गये। दूसरे दिन सुबह फिरौती के रूपये की मांग करने लगे तो उसने उन्हें चचरे भाई और पिता से फोन पे पर लगभग एक लाख रूपये दिया।
उपरांत उसे छोड़ा गया। वह किसी तरह वहां से भाग कर हथदह रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन पकड़कर वापस देवघर लौटा। इधर आवेदन लेकर कुुंडा पुलिस जांच में जुट गयी है।


