
Dumka: दुमका जिले से बड़ी खबर है। यहां एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट इलाके की है।

बताया जाता है कि स्पेन की रहने वाली महिला अपने पति के साथ बाहर निकली थी, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। यह मामला शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है।




