Deoghar: मारपीट में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नागो यादव है जो बांका जिला के सुईया थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव का रहने वाला है। परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों ने बताया कि घर में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान नागो बीच बचाओ करने गया तो उसका भतीजा धनेश्वर यादव और वकील यादव ने लाठी- डंडा से उस पर वार कर दिया। इस घटना में उसका एक पैर टूट गया और शरीर के अन्य भाग में भी गंभीर चोट लग गयी।

इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।



