Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बम्पास टाउन बरियारबाँधी मोहल्ला में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 5 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर देवता पांडे ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि देवता पांडे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पैतृक घर बांका जिला गए थे। वहां से जब वह वापस लौटा तो देखा कि देवघर स्थित घर का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर गया तो देखा सारा सामान अस्त व्यस्त है। घर में रखे 25000 नगद, जेवरात सहित लगभग 5 लाख संपत्ति की चोरी कर ली गई है।

नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।



