
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के हाथी पहाड़ मोहल्ला में बदमाशो द्वारा एक घर को गिरा दिये जाने का मामला सामने आया है।

सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले जेल के अंदर दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। सूत्र ने बताया कि एक गिरोह के सदस्यों ने दूसरे गिरोह के सरगना के साथ मारपीट की थी। जिसकी जानकरी बाहर उसके गुर्गे को मिल गई। जिसके बाद तमतमाये बदमाशों ने एक युवक के घर को ढह दिया। जो हाथीपहाड़ में स्थित था।

घटना को लेकर शिकायत हाथीपहाड़ मोहल्ला निवासी सत्या देव्या ने पुलिस से की है। महिला का आरोप है कि कुख्यात बाबा परिहस्त गिरोह के सदस्यों ने उसके घर में तोड़फोड़ और पैसा की छिनतई कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद महिला व उसके परिवार के लोग काफी डरे सहमे हैं।
सूत्र बताते हैं कि बाबा परिहस्त गिरोह का महिला के बेटे के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।


