
Deoghar: बसंत पंचमी पर महादेव का तिलक महोत्सव हर साल मनाया जाता है। जिसमें मिथलांचल से बाबाधाम लाखों तिलकहरुवे पहुचते हैं। इसको लेकर देवघर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सबन्ध में सभी को निगम प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया कि इस महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालु का विशेष ध्यान रखा जाए एवं साफ सफाई में किसी भी प्रकार का कमी न हो।

निर्देशानुसार, सभी वार्ड जामदार अपने क्षेत्रों में सफाई करायेंगे। जहां चलंत शौचालय की आवश्यकता पड़ेगी वहाँ व्यवस्था कराया जाएगा।

टैंकर से जलापूर्ति आवश्यकता अनुसार कराई जाएगी।
03 पाली में साफ सफाई की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई हैं। सभी कनीय अभियंता को रुट लाइन मंदिर के आस पास के सड़क से सबंधी जांच कर रिपेयर आदि कराने का निर्देश दिया गया।
स्वच्छ्ता में अच्छे रैंकिंग लेन हेतु अभी से तैयारी के लिए सभी को क्षेत्र भ्रमण कर कमी को दूर करने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में नगर आयुक्त ने आज स्वयं क्षेत्र भ्रमण किया और वार्ड क्षेत्र में जलापूर्ति,पथप्रकाश, साफ सफाई, सड़क, नाला आदि को देखा , नगरीय सुविधा को और बेहतर बनाया जाय। इस पर बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।


