
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलसा गया। परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

युवक का नाम महेश दास है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महेश दास काम करने के लिए गया था। जहां पर घर के छत से हाई टेंशन तार गुजरा था। काम करने के क्रम में स्टील का रड हाई टेंशन तार कि चपेट में आ गया।

इस घटना में उसका दोनों हाथ झुलस गया और वह छत पर गीर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। आनन-फनन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है।



