
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच से आज उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। अब कल यानी शुक्रवार को मामले की सुनवाई होगी।

हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की। वहीं ED की ओर से ASGI एस वी राजू ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष अपनी अपनी दलीलें पेश की। कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरान अदालत से बहस के किए समय मांगा। जिस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की।


