Deoghar: जिले के कुंडा थाना पुलिस ने रिंकू पूरी हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए आरोपों का नाम रोहित यादव उर्फ रोहित कुमार है जो झारखंडी गावं का रहने वाला है।
बताते चलें कि वर्ष 2022 के दुर्गा पूजा के नवमी की रात को बलियाचौकी निवासी रिंकू पुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को पुलिस नहीं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
घटना के बाद से ही रोहित यादव फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर कुंडा पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।