Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन का दिल्ली से वापस रांची लौटना सियासी गलियारे में तो हलचल है ही साथ साथ आम लोगों के लिए रोचक पहेली बनी हुई है। इसे लेकर हर कोई अपने हिसाब से ही अंदाजा लगा रहा।
इधर, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी जानकारी के आधार पर बताया है कि झारखंड के सीएम की रांची लौटने में मदद दिल्ली के सीएम ने की। अरविंद केजरीवाल का सहयोग वाराणसी तक था। इसके बाद वाराणसी से रांची मंत्री मिथिलेश ठाकुर लाए। इस सूचना के साथ निशिकांत ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के इस सहयोग को चोर- चोर मौसेरे भाई का उदाहरण बताया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम हेमंत सोरेन चार्टर प्लेन से दिल्ली गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं लग रहा था। 40 घंटे से उनके बारे में पडताल हो रहा था कि आखिर वे दिल्ली स्थित आवास पर हैं या कहीं और.. इसके बाद मंगलवार की दोपहर वे रांची सीएम हाउस पहुँचे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें मिसिंग बता दिया था। भगोड़ा सीएम भी कहा। सीएम का पता बताने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की बात कही थी।