Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर गुरुवार की शाम 8:00 बजे के आसपास चेन स्नेचिंग का प्रयास करते एक लाल रंग की स्कूटी पर सवार बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। उपरांत लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।जिस महिला के चेन स्नेचिंग का प्रयास किया गया था उसके द्वारा स्नेचर को पीटते विडियो में दिख रहा है।
प्रत्यक्षय दर्शीयों ने बताया कि महिला पैदल मंदिर की ओर से पटेल चौक की तरफ आ रही थी। उसी दौरान लाल स्कूटी सवार दो बदमाश उसके गले से चेन छिनने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने की आवाज से वह चेन छिन नहीं पाया। उसका एक साथी छिनने के प्रयास के दौरान स्कूटी से उतर कर फरार हो गया। जबकि दूसरा बदमाश स्कूटी लेकर भागने के प्रयास में पटेल चौक के एक मैजिक वाहन से टकरा कर गिर पड़ा।
उपरांत आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। काफी भीड़ जमा हो गई और उसकी पिटाई करने लगे। तभी वह मौका पाकर लाल स्कूटी लेकर सब्जी मंडी के रास्ते फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पुलिस को दिया। घटना के उपरांत लगभग आधे घंटे बाद नगर थाना पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची लेकिन तबतक बदमाश फरार हो गए थे।