
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के टेंपो स्टैंड स्टेडियम रोड के पास बाइक सवार एक व्यक्ति से बदमाशों ने 5000 नगद की छिनतई कर ली। उपरांत पीड़ित व्यक्ति नगर थाना पहुंचा और इसकी शिकायत की।

जानकारी मिलते ही नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पीड़ित व्यक्ति को अपने साथ लेकर घटनास्थल पहुंची। आसपास के लोगों से घटना की बावत जानकारी भी लिया। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के साथ छिनतई हुई वह बाइक से बाजार जा रहा था।उसी दौरान टेंपो स्टैंड स्थित स्टेडियम रोड के पास उसकी बाइक को दो युवकों ने रोक दिया और उसके पैर पकड़कर झूल गए।

उसी क्रम में उसके पॉकेट से 5000 रूपये निकाल लिया और फरार हो गया। हालांकि जिस व्यक्ति के साथ घटना घटी उसका नाम पता नहीं चल पाया है। सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।


