
Deoghar: देवघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क हादसे ने दो लोगों कि मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना जसिडीह थाना इलाके के चमारीडीह के पास की है। जहां बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई।

इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम जसीडीह थाना इलाके के टाभाघाट निवासी पवन कुमार है। वहीं कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी मोड़ के पास दो बाइक में आमने -सामने टककर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार कि मौके पर मौत हो गई। वहीं एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में रिखिया थाना इलाके के भैरवटांड निवासी दिलदार अंसारी, सरोजा खातून और बेटी मुनेजा बीबी के नाम शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
वहीं इस घटना में दूसरा बाइक सवार टेकेत महतो जो सोनारायथाढ़ी थाना इलाके के खिजुरिया का रहने वाला था उसकी मौत हो गई। इधर घटना कि जानकारी सम्बंधित थाना को दे गई है।


