
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में एक श्रद्धालु से पुलिस का आदमी बताकर लगभग 12 लाख की जेवरात की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल के 29 नंबर भैरव दत्त लेन सालकिया नन्दी बगान हावड़ा निवासी संतोष कुमार ठाकुर ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वे अपने साथियों के साथ हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी बाबा मंदिर में मानस पाठ कराने पहुंचा था। 24 दिसंबर को दिन के 1.50 बजे के आसपास पूजा के बाद कांवरिया धर्मशाला से कुछ दूरी पर ओझा निवासी के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठ गया। इतने में दो व्यक्ति उसके पास आया और अपने आपको एसपी साहब का आदमी बताया और कहा कि वहां साहब है चलो बात करते हैं। कुछ दूरी पर ले जाकर कहा कि यहां बहुत घटना होता है आपको पता नहीं है इतना ज्वेलरी पहनकर घूम रहे हैं। उसे ज्वेलरी खोलकर पॉकेट में रखने को कहा।

उपरांत उसने अपना सारा ज्वेलरी खोल दिया। उसी दौरान दोनों अंजान व्यक्ति उसे झांसे में लेकर हाथ से जेवरात ले लिया और उसके हाथ में कागज में बधां हुआ पत्थर थमा कर भाग खड़ा हुआ। जबतक वह कुछ समझ पाता तबतक दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गये।
गायब हुए जेवरातोें में सोने के सात अंगुठी जिसमें से एक में हीरा जड़ित था, सोने का दो ब्रस्लेट तथा एक सोने का मोटा चेन शामिल हैं। पूरे जेवरात की कीमत लगभग 12 लाख रूपये की बतायी जाती है।
इधर जानकारी मिलते ही नगर पुलिस पीड़ित को लेकर घटना स्थल पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गयी है।



