
Deoghar: शनिवार को देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निदेशानुसार देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 58 मामलों का निष्पादन हुआ। साथ ही इस मासिक लोक अदालत में कुल 6,11,457 रुपए के समझौते भी तय किए गए।

मामलों का निष्पादन करने के लिए कई बेंचों का गठन किया गया था, जिसमें न्यायिक पदाधिकारियों समेत डालसा से जुड़े अधिवक्ताओं को शामिल किया गया था।


