
Deoghar: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के बूढ़ीकुरा में बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद बोलेरो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायलों का इलाज कर उन्हें अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि यह सभी भागलपुर से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम पूजा करने के बाद यह सभी बसुकीनाथ धाम जा रहे थे। इसी दौरान तालझारी थाना क्षेत्र के बूढ़ीकुरा में अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में भागलपुर के रहने वाले रौनक कुमार और उसकी बहन पायल कुमारी है। फिलहाल सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल के वार्ड में किया जा रहा है।



