
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने रूपये छिनतई कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम आसीफ शेख है जो हिरणा मोहल्ला का रहने वाला है।

बताया जाता है कि इसे लेकर कृष्णपुरी निवासी ब्रजमोहन राय ने मामला दर्ज कराया है। मामले में कहा है कि वह सतसंग आश्रम में दिक्षा लेने गया था। वहां से वापस जब लौट रहा था। उसी दौरान वह एक दुकान में रूककर कुछ खरीदारी कर रहा था। जैसे ही दुकानदार को देने के लिये उसने पॉकेट से रूपया निकाला उसी क्रम में एक युवक वहां पहुंचा और उससे 1400 रूपये छिनतई कर भागने लगा। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और पीछा कर उसे पकड़ लिया।

जब उससे पुछताछ किया तो उसने अपना नाम आसीफ शेख बताया। पकड़ने के उपरांत उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया।


