
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के हिरना मोहल्ला में एक 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम मुस्कान देवी है। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और सबको कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।

जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता बिहार के जमुई निवासी मनोज ठठेरा ने कहा है कि उसकी बेटी की शादी 3 वर्ष पूर्व हिरना निवासी रमन कुमार शाह के साथ हुआ था। कहा है कि दोनों पति-पत्नी अच्छे तरीके से रह रहे थे। दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। किस कारण से उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उन्हें समझ में नहीं आया। इधर पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।



