
Deoghar: देवघर नगर थाना में रंगदारी नहीं देने पर चाकू से मारकर घायल करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कोरियासा निवासी संजय बनर्जी ने दर्ज करायी है।

आरोप है कि वह सोमवार की देर शाम को अपनी पत्नी सीमा बनर्जी के साथ पूजा करने बम्पास टाउन गया था। उसी दौरान धोबिया टोला निवासी अमीत केशरी बाइक से तीन- चार लोगों के साथ वहां पहुंचा और दो लाख रूपये की रंगदारी की मांग करने लगा।

कहा है कि अमीत केशरी ने कहा कि तुमने अपनी बहन का जमीन बेचवाया है रंगदारी नहीं देगा तो जान से मार देंगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।



