
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध मोहल्ला में शुक्रवार सुबह पुलिस ने लावारिस हालत में पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस यहां पिस्तौल कब और कैसे आया इसकी जांच में जुट गई है।

मोहल्लावासियों की माने तो गुरुवार देर रात इस इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग की गई थी। रात में लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया था। सुबह मोहल्लावासियों की नजर नाली के किनारे पड़ी पिस्तौल पर पड़ी। जिसकी सूचना मोहल्लावासियों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल को बरामद कर अपने साथ ले गई। वहीं हवाई फायरिंग व पिस्तौल बरामदगी की घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।


