
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन नंदन पहाड़ रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान के संचालक मनोज कुमार राम से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देने का मामला नगर थाना में दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में पीड़ित संचालक का कहना है कि उसका एक शिक्षण संस्थान है। जिसमें चार शिक्षक भी कार्यरत है। इसके अलावा मॉल में उसका मनोरंजन के सामान का भी कारोबार है। 22 नवंबर की रात उनके फोन पर अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल रिसिव करने पर फोन करने वाले ने रंगदारी के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की।

साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



