
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जून पोखर मोहल्ले में शनिवार की अहले सुबह एक युवक को पेट में गोली लगने के मामले में देवघर पुलिस (Deoghar Police) ने खुलासा कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घायल गौरव नरौने ने खुद ही अपने आपको गोली मारी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।

रात भर हुई पार्टी, गौरव ने ही खुद को मारी गोली
इस मामले का उद्भेदन करते हुए देवघर पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि शनिवार की अहले सुबह गौरव के पेट में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बाहर रेफ़र कर दिया गया। मामले में पुलिस अनुसंधान में जुटी रही जिसमें ये पता चला है कि शुक्रवार की रात से ही गौरव व अन्य लोग घटनास्थल के पास पार्टी कर रहे थे। वहां से शराब के बोतल व अन्य सामान भी बरामद हुए हैं जिससे स्पष्ट होता है कि वहां पार्टी हुई थी। पार्टी के दौरान ही गौरव ने खुद को गोली मार ली थी।
आर्थिक तंगी से परेशान था गौरव
पुलिस ने बताया कि गौरव आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी परेशानी के कारण उसने खुद को गोली मार दी। पुलिस ने उस पिस्तौल का भी पता लगाने का बहुत प्रयास किया जिससे गोली मारी गई लेकिन वह बरामद नहीं किया जा सका। पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने दो चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है।
7 के खिलाफ मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार

साथ ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के बयान पर सात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें राजन परासर, शशि कुमार वर्मा, पप्पू उर्फ रविशंकर वर्मा, सन्नी गुप्ता उर्फ सुनील कुमार गुप्ता, गौरव नरौने, संतोष नरौने और सौरभ झा को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में राजन परासन, शशि कुमार वर्मा, पप्पू उर्फ रविशंकर वर्मा, सुनील कुमार और सन्नी शामिल हैं। जबकि अन्य दो आरोपित फरार हैं।
गौरव नरौने के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज
जानकारी हो कि गौरव नरौने के खिलाफ पहले से हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामला दर्ज है और वह पहले जेल भी जा चुका है। पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें: