
Deoghar: देवघर-देवीपुर बाईपास मार्ग पर तिलजोरी के पास सड़क हादसे में एक बाइक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम बबलू राउत है जो नगर थाना क्षेत्र के कालीरखा का रहने वाला है। मृतक बैजनाथपुर में मिठाई का दुकान चलाने का काम करता था।

घटना के बाद उसे देवीपुर थाना की पीसीआर द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजानों की भारी भीड़ सदर अस्पताल में जुट गई। मौत की खबर फैलते ही स्वजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।


डॉक्टर के चेबर में घुसकर कुर्सी -टेबल को उलट दीया। परिजनों का कहना था कि वह 12:00 बजे दिन में कालीरखा स्थित मंदिर के पास था। कब वह देवीपूर इलाके में गया था इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
सदर अस्पताल में हंगामा की जानकारी मिलते ही नगर थाना के एसआई कुमार अभिषेक, एसआई सुमन कुमार, एसआई सुबोध प्रमाणिक, एसआई रविंद्र सिंह सदल बल अस्पताल पहुंचे।
पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। बताया जाता है कि मृतक को एक लड़का और एक लड़की है। मृतक मिठाई दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


