
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराकोला गांव के 55 वर्षीय मितन राय की शव को शुक्रवार को मोहनपुर पुलिस ने झाड़ी से बरामद किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम पांच बजे गांव के ही एक बच्ची गाय लेकर आपने घर जाने के क्रम में झाड़ी में शव को देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी।

ग्रामीणों में जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग देखने घटना स्थल पर पहुंच गये। उधर मृतक की पहचान गांव के ही मितन राय, के रूप में की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप को दी। सूचना मिलते ही एसआई अनुरंजन समांद, एएसआई सत्येंद्र कुमार पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व दैनिक मजदूरी करने को लेकर घर से सुबह 8 बजे निकले थे। रात्रि वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उनके साथ काम करने वाले साथी ने पूछताछ की।

पूछताछ दौरान के साथियों ने बताया कि उस दिन वह काम पर नहीं गया था। परिवार वालों ने अपने स्तर से सगे -संबंधियों के साथ काफी खोजबीन के बाद कहीं कोई पता नहीं चलने पर शुक्रवार को मोहनपुर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया। मृतक के घर से एक किलो मीटर महेज दूरी पर शव की बरामद की हुई है।
मृतक अपने घर से कमीज व गमछा लेकर गया था मृतक के शरीर से कमीज व गमछा नहीं मिला है मृतक के शरीर को देखने के बाद मुंह व छाती खून से लतपथ था। वहीं परिवार वाले ने हत्या का आशंका जाताया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पुश्तैनी गांव भौंरा जमुआ में जमीन विवाद है।
पुलिस बरहाल मजदूर साथी से पूछताछ भी की है। इसको लेकर पुलिस हरेक बिंदुओं पर बारकी से जांच की जा रही हैं वही खबर लिखे जाने तक सज्जनों द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।



