
Deoghar: देवघर शहर के बाजला चौक स्थित शिवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में स्पाइन की क्रिटिकल सर्जरी सफलता पूर्वक की गयी।

बताया गया कि गिरिडीह निवासी मरीज मोहम्मद इरफान चार दिन पहले छत की सीढ़ी से गिर गया था। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। घरवाले उसे लेकर देवघर स्थित शिवा हॉस्पिटल एंड द्वारा ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि मरीज की स्पाइन की दो हड्डी बुरी तरह टूट चुकी है तथा कमर के निचले हिस्से में किसी प्रकार का मूवमेंट नहीं है।


अस्पताल में तुरंत मरीज का बेहतर इलाज शुरू कर दिया गया। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ निशांत मिश्रा ने इस मरीज की स्पाइन की सर्जरी की, जो करीब तीन घंटे तक चली। इसके बाद रीढ़ के दोनों हड्डियों में पेडिकल स्क्रू लगाया गया।
डॉ निशांत ने बताया कि अगर इस क्रिटिकल ऑपरेशन को नहीं किया जाता, तो मरीज कभी भी नहीं चल पाता और न ही कमर के नीचे किसी प्रकार का मूवमेंट कर पाता। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि, एक महीने बाद मरीज चलने लगेगा।



