
Deoghar: शनिवार को सरे शाम लगभग 4.25 बजे नगर थाना इलाके के सुभाष चौक के गले से सोने का छिनतई कर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। उसके पास से छिना गया चेन भी बरामद कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों पहले बदमाश की जमकर पीटाई कर दी और बाद में नगर पुलिस के हवाले कर दिया। इसे लेकर कास्टर टाउन चंडीधाम निवासी स्वेता स्नेही ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह बाजला कॉलेज से निकल कर एक मरीज को दिखाने डॉ अमीत केशरी के क्लीनिक में जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी रास्ते में उसके गले से 12 ग्राम का सोने का चेन छिनतई कर भागने लगा तो वह चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर आसपास के लोग दौड़े और भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़ाये बदमाश को स्थानीय लोगों ने पहले जमकर पीटा और उसके पास से छिनतई किया गया सोने का चेन बरामद कर लिया।
धराया बदमाश सूरज कुमार कसेरा है जो सीता होटल के समीप का रहने वाला है। जबकि फरार अपराधी का नाम शिवम कुमार है जो जलसार रोड का रहने वाला है। पकड़ाये बदमाश से नगर पुलिस पुछताछ करने में जुट गयी है।



