Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके के चरकीपहड़ी रिमांड होम में रह रहे एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका चितरा थाना इलाके की रहने वाली थी।
बताया जाता है कि उसे न्यायालय के निर्देश पर 18 अगस्त 2023 को रिमांड होम भेजा गया था। गुरूवार की देर रात को रिमांड होम के अंदर सिढ़ी के दुपट्टा के सहारे उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
रिमांड होम के कर्मियों ने बताया कि रात के एक बजे के आसपास कमरे के अंदर रह रही अन्य लड़कियों की चिल्लाने की आवाज सूनकर महिला गार्ड दौड़कर वहां पहुंची। महिला गार्ड ने देखा कि वह सिढ़ी के पास दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर कर झुल रही है। रिमांड होम के अन्य कर्मियों के सहयोग से उसे फांसी से उतार कर वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां रात के 1.40 मिनट के आसपास ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, जानकारी मिलते ही शुक्रवार को न्यायायिक पदाधिकारी रिमांड होम पहुचे और मामले की जांच की।
घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना
रिमांड होम के कर्मियों के द्वारा कुंडा पुलिस को अहले सुबह तीन बजे के आसपास दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहले रिमांड होम पहुंची उपरांत सदर अस्पताल पहुंची और वहां कर्मियों से घटना की बावत जानकारी ली। रिमांड होम के कर्मियों कहना था कि रात के 10- 11 बजे के आसपास सभी लड़कियां खाना खाने के बाद कमरे में चली गयी थी। बताया जाता है कि एक कमरे में लगभग 10 लड़कियां साथ रहती है। कब वह कमरे से निकली और सिढ़ी के पास फांसी लगा लिया इसकी भनक रात में किसी को भी नहीं लग सकी। देर रात को जब वहां रह रही अन्य लड़की बाहर निकली तो सिढ़ी के पास किशोरी को फांसी के सहारे झुलते देखा और चिल्लाने लगी। इधर देवघर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
दंडाधिकारी की देख- रेख में मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया पोस्टमार्टम
शव का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की देखरेख में गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया। वहीं शव का वीडीओ ग्राफी भी कराया गया। दंडाधिकारी के रूप में देवघर अंचलाधिकारी अनील कुमार उपस्थित थे। जबकि मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ अमरीश ठाकुर, डॉ सुनील कुमार और डॉ संतना हांसदा शामिल थीं। वहीं मौके पर कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एएसआई रामानुज सिंह और एएसआई एलबी पांडेय सदलबल उपस्थित थे।
18 अगस्त को भेजा गया था रिमांड होम
मृतक किशोरी 10 अगस्त को घर से गायब हुई थी। उपरांत उसके परिजनों द्वारा चितरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे जामताड़ा से बरामद किया था। वहीं उसके साथ पकड़ाये एक नाबालिग को न्यायालय के आदेश पर दुमका रिमांड होम भेज दिया गया था। जबकि किशोरी को देवघर चरकीपहड़ी स्थित रिमांड होम में भेजा गया था।