
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कृषि कॉलेज के पास एक अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर दोनों को वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मोहनपुर थाना की पुलिस ने बताया कि कृषि कॉलेज के पास एक बाइक दीवार से असंतुलित होकर टकरा गई। जिसमें बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना के जवान मधुबनी निवासी दीपक कुमार साह एवं देवघर मोहनपुर थाना इलाके का रहने वाला मिट्ठू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जाता है कि दोनों बाइक से देवघर से मोहनपुर जा रहे थे।


