
Deoghar News: मंगलवार की देर शाम देवघरनगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन बरियारबंधी चौक गोलिओं कि तड़ तड़ाहट से गूंज उठा। बेखौफ दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बरियारबंधी चौक पर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से आसपास के लोगों में काफी दहशत का माहौल फैल गया।

सूत्रों ने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाश बरियारबाँधी चौक पहुंचे और एक व्यक्ति को खोजने लगे। इस दौरान चौक पर उपस्थित लोगों से बदमाशों की हाथापाई हो गई।

इसी बीच बदमाशों ने लगातार पांच फायरिंग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग कर रहे एसआई अविनाश गौतम सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी वहां से फरार हो गए थे। मौके पर से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। इधर नगर पुलिस घटना के मामले मे जांच में जुट गई है.


