Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम लक्ष्मण यादव है जो बुढवाकुरा का रहने वाला है।

उसके पास से छिनतई के मोबाइल को भी बरामद किया गया है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व थाना इलाके के बुढवा कुरा जंगल के पास सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सलजोरा निवासी राहुल कुमार और नीरज कुमार के साथ छिनतई की घटना घटी थी।

इसे लेकर राहुल के पिता बालकिशोर मंडल ने थाना में मामला दर्ज कराया था।



