
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोड के पास एक बाइक सवार को तीव्र गति से आ रही बुलेट ने पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का नाम कामदेव दास है जो नगर थाना इलाके के सिंघवा मोहल्ला का रहने वाला है।

वहीं धक्का मारने के उपरांत बुलेट चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल कामदेव दास ने बताया कि वह बेलाबगान के पास एक दुकान में काम करता है। जहां पर काम कर दोपहर को खाना खाने के लिए घर जा रहा था। उसी दौरान बेलाबगान मोड़ के पास तीव्र गति से पीछे से आ रही बुलेट ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह बाइक से गिर गया। स्थानीय लोगों के द्वारा टोटो पर बैठाकर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज जारी है घटना की जानकारी परिजनों को होते ही सदर अस्पताल पहुंचे।


