
Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम में मुसलाधार बारिश के साथ दो अलग-अलग गांवों में वज्रपात हो गई. इस घटना में दस लोग झुलस गए हैं. घायलों का इलाज बगोदर सीएचसी में किए जाने के बाद गंभीर रुप से झुलसे चार लोगों को रेफर कर दिया गया.

वज्रपात की यह घटना हेसला एवं कुसमरजा गांव की है. हेसला में 8 लोग जबकि कुसमरजा में दो लोग झुलसने वालों में शामिल हैं. हेसला निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव ने बताया कि इस घटना में प्रेमचंद ठाकुर, अशोक यादव, रूपलाल महतो, महेंद्र महतो, सीताराम यादव, रीतलाल सिंह,गोवर्धन मिस्त्री, धनेश्वर महतो झुलस हो गए हैं.

इसमें अशोक यादव एवं प्रेमचंद ठाकुर गंभीर रुप से झुलस गए हैं. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.
बताया जाता है कि हेसला के कोड़ाडीह नहर के पास पानी से बचने के लिए सभी एक झोपड़ी में रुके हुए थे. इसी दौरान वज्रपात हो गई और सभी चपेट में आ गए.
इधर कुसमरजा में वज्रपात से झुलसे दोनों लोगों को धनबाद ले जाया गया है. इधर घटना के बाद करमा की खुशी उदासी में बदल गई.



