
Lohardaga: लातेहार जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव में दस फिट लम्बा अजगर सांप मिला। उसे पकड़ कर ग्रामीणों ने वन विभाग के लोगों को सौंप दिया।

सुखसागर पाण्डेय के तालाब के समीप खेत में करमा डाली गाड़ते समय अजगर को ग्रामीणों ने देखा। अजगर को देख ग्रामीणो में भय का माहौल था।

वही डब्लू अंसारी ने साहस का परिचय देते हुए अजगर को पकड़ा, जिसे वन विभाग को सुरक्षित सौंप दिया गया।
वन विभाग के लोगों ने अजगर को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। (HS)



