
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा स्थित शयन शाला के पास 10 जुलाई को रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग को अंजाम दिया गया था।

इस घटना में शामिल बिलासी निवासी सुमित ठाकुर और हरिहरबाड़ी निवासी अंकूश वात्सयान को नगर पुलिस ने शनिवार को पुछताछ के लिये 24 घंटे के लिये रिमांड पर लिया है। बताते चलें कि नगर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही दोनों को यूपी के नोयडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बताते चलें कि 10 जुलाई को नगर थाना में उक्त गोली कांड को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। यह मामला चांदनी चौक निवासी रोहन कुमार कुंजीलवार के बयान पर दर्ज किया गया था।
जिसमें सानु फलहारी, सुमीत ठाकुर, मोनू ठाकुर, अंकूश वात्सयान, सौरभ यादव, विकास पलिवार उर्फ भाखड़ तथा रोहित चंन्द्रबंशी को आरोपी बनाया था।



