
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह चित्तौलोढ़िया इलाके में छापामारी कर अवैध बालू लदा दो बाइक को जब्त किया है। वहीं मौके पर से चालक पुलिस को देखते ही बालू लदा बाइक को छोड़कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि कुंडा के प्रभारी थाना प्रभारी संतन कुमार यादव को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक पर अवैध बालू लादकर तस्करी मे जुटे हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टी को छापेमारी के लिए चित्तौलोढ़िया इलाके मे भेजा।

पुलिस को देखते ही कई बाइक सवार भागने मे सफल रहे जबकि मौके पर अवैध बालू लदा दो बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। समाचार लिखे जाने तक कुंडा पुलिस इस मामले मे अग्रेतर कार्रवाई मे जुटी थी।


