
Ranchi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार यानी आज एक के बाद एक दो ट्वीट किये हैं। ये ट्वीट झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री से जुड़ा है।

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि “जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को अधिकारियों के मुखिया होने के नाते और देवघर के तत्कालीन जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मेरे खिलाफ साजिश रचने और अनर्गल पत्र लिखने के लिए लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पेश होने का नोटिस जारी किया है”।


वहीं थोड़ी ही देर में उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा कि “जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भी अधिकारियों के मुखिया होने के नाते देवघर के तत्कालीन जिला उपायुक्त मंजूनाथ को मेरे खिलाफ साजिश रचने और अनर्गल पत्र लिखने के लिए लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पेश होने का नोटिस जारी किया है”।


