Deoghar: देवघर के एक मॉल से एक लाख रूपये चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मॉल के स्टाफ ने ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गयी है। घटना को लेकर मॉल के मालिक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ये घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास स्थित खूबसूरत मॉल की है। जहां के स्टाफ द्वारा ही गल्ला से 1 लाख रुपए निकाल लिया गया है। मॉल के मालिक शुभम कुमार गुप्ता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया गया है कि रविवार को मॉल बंद करते समय मैनेजर आशीष दत्ता ने काउंटर में 2 लाख 36 हजार बैंक में जमा करने के लिए रखा था। सोमवार को जब मैनेजर ने काउंटर का गल्ला खोला तो उसमें 1 लाख रुपये कम मिला। जिसके बाद मैनेजर ने मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, तो देखा कि दुकान का एक स्टाफ पंकज दत्ता जो बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसके द्वारा गल्ला का चाभी निकालकर गल्ले से 500 रुपए के दो बंडल यानी कि कुल 1 लाख रूपए अपने जेब में रखा गया है।

फुटेज देखने के बाद मैनेजर व फ्लोर मैनेजर द्वारा ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह भागने की कोशिश करने लगा और चोटिल हो गया।
इधर, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



