
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा मोहल्ला निवासी मो. मंटू शेख ने नगर थाना में टाटा मैजिक गाड़ी छीन लेने का मामला दर्ज कराया है।

दर्ज मामले में राम मंदिर रोड निवासी दीपक कुमार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपामोड़ निवासी नितिश यादव, कुंडा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय दुकान रोड निवासी वाहन चालक अनुज यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि चालक अनुज ने बताया कि दीपक कुमार की गाड़ी खराब हो गई है। गाड़ी को टोचन करना पड़ेगा। दो हजार रुपया भाड़ा पर अपनी मैजिक गाड़ी टोचन करने के लिए दे दिया। टोचन कर खराब गाड़ी को शोरूम पहुंचाया गया। इसके बाद जब भाड़े की मांग की गई तो आरोपितों को कोरियासा पेट्रोल पंप के पास देने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद डढ़वा नदी के पास उसे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद आरोपितों ने फोन पर जान मारने की धमकी भी दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


