
Deoghar: देवघर नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विक्रप प्रताप सिंह का तबादला करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में पदस्थापित किया गया है।

बुधवार को रांची में राज्य पुलिस पर्षद की बैठक में लिये निर्णय के आलोक में प्रदेश भर के 12 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) रांची ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अविलंब भौतिक रूप से विरमित करते हुए इसका प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय रांची को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.


