
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना में आवेदन देकर देवघर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल के स्टाफ पर मारपीट एवं छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

कहा है कि वह पांच महिने की गर्भवती है और उसे एपेंडिक्स की भी शिकायत है। पिछले दो महिने से डॉ राजीव पांडेय के पास उनके सुधीर अस्पताल में इलाज करा रही है। कहा है कि 26 अगस्त की शाम को 4-5 बजे के बीच एपेंडिक्स का दर्द उठा तो वह डॉ राजीव पांडेय के अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। उसी दौरान अस्पताल के कर्मी सरोज, सुजीत और पप्पू सहित सात- आठ अज्ञात लोग रौब दिखाते हुए कहा कि आज डॉक्टर नहीं है कोई इलाज नहीं होगा। पप्पू ने कहा कि नीचे बेसमेंट से दवा ले आओ लिख देते हैं दर्द कम हो जायेगा। उसके पति पप्पू के साथ दवा लाने बेसमेंट में चला गया।

आरोप है कि उसी क्रम में वहां उपस्थित सुजीत एवं अन्य युवक छेड़खानी करने लगा। जब वह चिल्लाने लगी तो नीचे से उसका पति दौड़कर उपर आया और विरोध किया। गाली गलौज करते हुए सभी स्टाफ उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।


