
Deoghar: साहिबगंज जिले के रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाता से तीन लाख रूपये कि अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत लेकर सोमवार को साहिबगंज जिला के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी सत्यनारायण शर्मा देवघर साइबर थाना पहुंचा। लेकिन देवघर साइबर थाना पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया।

सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीनपहाड़ स्थित एसबीआई के खाता में उसका 309298 रुपया जमा था। उसने यह रुपया अपनी बेटी की शादी के लिए जमा कर रखा था। उक्त रूपये की अवैध निकासी 11 मार्च 2023 से 5 अगस्त के बीच की गई है। बताया कि पहले वह शिकायत देने साहेबगंज जिला के तीनपहाड़ थाना पहुंचा। तीनपहाड़ थाना पुलिस आवेदन लेने के बाद उसे इसकी शिकायत देवघर स्थित साइबर थाना में करने को कहा।

उपरांत वे देवघर साइबर थाना शिकायत देने के लिए पहुंचे लेकिन यहां के पदाधिकारियों ने दूसरे जिला का मामला होने को लेकर आवेदन लेने से इनकार कर दिया।


