
Godda: गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

दोनों बच्चे खेलने के बहाने खेत की ओर गए थे, जहां खेत में बने गड्ढे में पानी लबालब भरा था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतकों में रहीम अंसारी का पुत्र रेहान अंसारी (8) और अताउल अंसारी का पुत्र तौफीक अंसारी (8) हैं।
दोनों ग्राम मोहनपुर के रहने वाले थे। एसडीपीओ एसएस तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। घटना के बाद गांव में मातम है।


