
Deoghar: देवघर नगर थाना से महज 500 मीटर दुरी पर बैधनाथ धाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित चित्रावली सहित एक दवा दुकान सहित एक मोबाइल दुकान में शनिवार कि अहले सुबह चोरों ने शटर तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया है। चोर पांच से छह कि संख्या में लगभग तीन बजे सुबह बोलबम कि ड्रेस में पहुंचे थे।

चोर चोरी करते दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। चोरों ने चित्रावली दुकान के गल्ले से लगभग 20 हजार रूपये कि चोरी कर ली। वहीं मां दुर्गा मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चार हजार रूपये नकद की चोरी कर ली। यहां चोर गल्ला से रूपये निकालता सीसीटीवी में कैद हो गया।


तीसरी घटना को चोरों ने बगल में स्थित बायोटेक मोबाइल दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त करते चोर भी कैमरे में कैद हो गया है। बताया जाता है कि अहले सुबह चोरी को अंजाम देने के उपरांत आराम से चलते बने.
घटना कि जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, एसआई अभिनाष गौतम, एसआई चंदन दूबे सदलबल दुकान पहुंचे और मामले की जांच किया। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है।

मामले को लेकर चित्रावली के मालिक वीरेंद्र सिंह और मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के मालिक संतोष कुमार एवं मोबाइल दुकानदार निखिल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। पुलिस पुरे इलाके की सीसीटीवी की छानबीन कर रही है.



