
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद गुरूवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम राजेश मंडल है जो नगर थाना इलाके के जटाही मोड़ का रहने वाला है।

बताते चलें कि गुरूवार को वह खुद नगर थाना पहुंचा जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक टोटो चोरी करने के साथ- साथ श्रावणी मेला में ड्यूटी पर आये दो एएसआई के किराये के कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज है।

नगर पुलिस उसे पकड़ने के लिये छापामारी में जुटी ही थी वह अपने से थाना पहुुंच गया।


