Deoghar: देवघर जिले के नए सिविल सर्जन के पद पर डॉ. रंजन सिंहा को पदस्थापित किया गया है।
डॉ. रंजन सिंहा पहले देवघर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जिनका तबादला करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें देवघर सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित किया है।
डॉ. रंजन सिंहा के सिविल सर्जन बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वहीं, देवघर के सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी को स्थान्तरित करते हुए देवघर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।