
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में एक मरीज के मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मृतक का नाम रणवीर सिंह है जो वर्तमान में कुंडा मोड़ का रहने वाला है। वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिला चानन का रहने वाला है। हो हंगामा बढता देख अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया गया।

सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई सुमित लकड़ा, एसआई कुमार अभिषेक सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। पुलिस को दिये बयान में मृतक का बेटा आयुष कुमार ने कहा है कि उसके पिता टाईल्स मार्बल का ठेकेदारी का काम करते थे। उसके पिता के जांघ में टयूमर था। जिसका इलाज जमशेदपुर से चल रहा था। 2020 में उसका ऑपरेशन कराया गया लेकिन जहां ट्यूमर हुआ था वहां ठीक से मांस नहीं भरा था।

उक्त स्थान पर हाल ही में जमशेदपुर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में प्लास्टीक सर्जरी कराया गया था। जिसका टांका कटाने की तारीख 12 अगस्त था। मंगलवार को वह घर से एटीएम से रूपया निकालने जा रहे था। उसी क्रम में वह रास्ते में बेहोश होकर गिर गये। उनलोगों को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचा तो देखा की जहां सर्जरी हुआ था वहां से रक्त स्राव हो रहा है। वहां से पहले लेकर कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।
कहा है कि सदर अस्पताल में भर्ती कराया उपरांत उन्हें ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। कहा है कि ड्रेसिंग रूम से उनलोगांे को बाहर कर दिया गया। कहा है कि उसके पिता का इलाज सदर अस्पताल में डॉ शंकर मुर्मू और उनका सहयोगि सुरेन्द्र शर्मा कर रहा था। कहा है कि पिता के जख्म के पास गलत तरीके से कैंची लगाया गया जिससे उनका रक्तस्राव नहीं रूका।
आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल स्थित ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। वहां पर भी उसके पिता का खून निकलना बंद नहीं हुआ। कहा है कि उसके पिता के सर्जरी के स्थान पर गलत तरीके से कैंची का इस्तेमाल किया गया जिसके कारण उनका नस कट गया और रक्तस्राव बढ़ गया और उनकी मौत हो गयी। इधर प्रशासन के निर्देश पर उसके शव का पोस्टमोर्टम एक मेडिकल टीम गठित कर कराया गया। नगर पुलिस बयान लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।


