
Deoghar: देवघर नगर थाना में दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बिहार के जमुई जिले के चंद्रमणि थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने दर्ज कराई है।

कहा है कि देवघर नगर थाना इलाके में एक फ्लैट में रहकर बीए पार्ट वन में पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि 31 जुलाई की रात लगभग 1:30 बजे उसके बगल के फ्लैट में रहने वाला निशिकांत अंबष्ट अचानक उसके कमरे में घुस आया और जबरन मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी तो जान मारने की धमकी देने लगा।

जब वह जोर जोर से चिल्लाने लगी तो वह भागने लगा उसी दौरान उसने उसके हाथ में दांत काट लिया। इधर नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई थी।


